Palak Ka Saag Recipe (पालक का साग रेसिपी) 2024

पालक का साग (Palak ka Saag Recipe) एक पारंपरिक भारतीय सब्जी है, जो स्वाद और सेहत भरपूर है। यह उत्तर भारत में विशेष रूप से लोकप्रिय है, क्योंकि यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी होता है।

सरसो पालक का साग और मक्का की रोटी अगर सफ़ेद मक्ख़न के साथ खाने के लिए मिल जाये तो इसका अलग ही स्वाद होता हैं। पालक (Palak) में विटामिन ए, सी, के, और आयरन प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

Palak sa saag ki katori

Palak Ka Saag Recipe

पालक का साग बनाने की रेसिपी (recipe) बहुत मुश्किल नहीं है, आप अपनी रसोई में उपलब्ध मसलो के द्वारा आसानी से बना सकते है। आइए जानते हैं Palak ka Saag Kaise Banaye.

सामग्री (Palak ka saag recipe ingredients)

Palak ka saag बनाने के लिए हमे निम्नलिखित सामग्री की जरुरत पड़ेगी।

  • पालक – 500 ग्राम (धोकर काट लें)
  • सरसों का साग – 200 ग्राम ( धोकर काट लें)
  • बथुआ – 100 ग्राम ( धोकर काट लें)
  • प्याज – 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
  • लहसुन – 6-7 कलियां (कटी हुई)
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी हुई)
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • घी/तेल – 2 बड़े चम्मच
  • मक्की का आटा – 2 बड़े चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार

Palak ka Saag Recipe

Palak ka saag recipe बनाना बहुत ही आसान है। इसको और आसानी से समझने के लिए हम इस Recipe को 8 Step में पूरा करेंगे।

सब्जियों की तैयारी  (Step – 1)

  1. सबसे पहले पालक, सरसों और बथुआ को अच्छी तरह से धोकर बारीक़ काट लें। इन सब्जियों को धोते समय ध्यान रखें कि सारी मिट्टी जाए।

नोट – पालक, सरसो और बथुआ के पत्तो को अच्छी तरह से साफ़ कर ले क्योकि इन पत्तो में मिटटी के बारीक़ बारीक़ कण होते है।

सब्जियों को उबालना  (Step – 2)

  1. एक बड़े बर्तन में 2 कप पानी डालें और उसमें कटे हुए पालक, सरसों और बथुआ के पत्ते डालकर मध्यम आँच पर 15-20 मिनट तक उबाल ले। इससे पत्तिया मुलायम हो जाएंगी और यह आसानी से पीस जायेगा।

साग को पीसना (Step – 3)

  1. उबली हुई पत्तियों को ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इन्हें मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। पीसते समय ज्यादा पानी का उपयोग न करें। यदि जरूरत हो तो थोड़ा सा पानी आवश्यकता अनुसार मिला सकते हैं।

तड़का तैयार करना  (Step – 4)

  1. एक कढ़ाई में घी या तेल गरम करें। इसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, तब इसमें बारीक कटा प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालें और डालकर अच्छे से भून लें।

मसाले मिलाना (Step – 5)

  1. अब इसमें हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर 1 से 2 मिनट तक भून लें। फिर इसमें पीसा हुआ साग डालकर अच्छे से मिलाएं।

मक्की का आटा मिलाना (Step – 6)

  1. एक छोटे बर्तन में मक्की का आटा थोड़ा पानी डालकर घोल लें ताकि आटे की गाठ न बनें। यह घोल साग में डालकर और अच्छे से मिलाएं। इसे मध्यम आँच पर 10-15 मिनट तक पकने दें तथा बीच-बीच में चलाते रहें ताकि साग कढ़ाई की तली में न लगे।

अंतिम स्वाद समायोजन (Step – 7)

  1. पकने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालें और अच्छे से मिलाएं। इसे 2-3 मिनट और पकाएं ताकि नमक अच्छे से मिल जाए।

सर्विंग (Step – 8)

  1. गरमागरम Palak ka saag recipe तैयार है। इसे मक्की की रोटी, मक्खन और दही के साथ परोसें। चटनी के साथ भी इसका आनंद लिया जा सकता है।
टिप्स
  • अगर आप चाहें तो पालक के साथ मेथी और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां भी मिला सकते हैं।
  • तड़के में थोड़ी सी हींग डालने से साग का स्वाद और बढ़ जाता है।
  • यदि सरसों और बथुआ नहीं मिल पा रहा है, तो केवल पालक का उपयोग भी कर सकते हैं।
पालक का साग खाने के फायदे (Palak ka Saag Khane ke Fayde)
  • पोषण से भरपूर – पालक में विटामिन ए, सी, के, और आयरन भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों, त्वचा और रक्त के लिए फायदेमंद है।
  • पाचन में सहायक – इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • इम्यूनिटी बढ़ाए – पालक का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है जिससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
  • हड्डियों को मजबूत बनाए – इसमें मौजूद कैल्शियम और विटामिन के हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

निष्कर्ष

यह पौष्टिक और स्वादिष्ट पालक का साग (Palak ka Saag Recipe) अपने परिवार और दोस्तों को खिलाये और देखिए कैसे सभी इसकी तारीफ करेंगे। स्वास्थ्य और स्वाद का यह संगम हर किसी को पसंद आयेगा। 

FAQ’s

पालक किसे नहीं खाना चाहिए?

पालक में कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्व विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई सहित विटामिन के मौजूद होते है. जो लोग खून पतला करने वाली दवाई लेते है एवं जिनको पथरी की समस्या हैं, उनको पालक खाने के लिए एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लेना चाहिए।

पालक साग कितने प्रकार के होते हैं?

पालक दो प्रकार का होता है एक देशी और दूसरा हाइब्रिड। देशी पालक की पत्तिया छोटी होती है जबकि हाइब्रिड की पत्तिया बड़ी और लम्बी होती है।

पालक की सब्जी खाने से क्या फायदा होता है?

पालक में आयरन, फोलेट और विटामिन बी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद करता है। चुकी यह फाइबर से भरपूर होता है तो डाइजेशन को बेहतर बनाकर कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

पालक की तासीर क्या होती है?

पालक की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों में पालक के साग खाना फायदेमंद माना जाता है।

पालक का साग कैसे बनाएं?

पालक का साग बनाने के लिए हमने बहुत ही आसान स्टेप्स के द्वारा इस Palak Ka Saag Recipe को समझाया हैं। आप ऐसे पढ़कर बहुत आसानी से घर पर Palak Ka Saag बना सकते है

2 thoughts on “Palak Ka Saag Recipe (पालक का साग रेसिपी) 2024”

Leave a Comment